बैरवा समाज के विकास में युवाओं की महती भूमिका
उज्जैन | बैरवा समाज के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात अभा युवा बैरवा महासभा के नईदिल्ली में हुए सम्मेलन में अभा बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनारायण बैरवा ने कही। सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी डॉ. प्रभुलाल जाटवा, संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, विधायक प्रकाश जारवाल, ममता भूमेश, रामलाल बैरवा, आईएएस हेमराज बैरवा, हरिप्रसाद बैरवा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अभा युवा बैरवा महासभा अध्यक्ष श्रवणकुमार बैरवा ने की।