समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि
उज्जैन | भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा ने गुरुवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाई। नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी की अध्यक्षता में नानाखेड़ा बस स्टैंड स्थित पं.उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य वक्ता बाबूलाल जैन ने कार्यकर्ताओं को पं. उपाध्याय के आदर्शों पर चलने की सीख दी। शहर अध्यक्ष गांधी व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने भी संबोधित किया। महापौर मीना जोनवाल, विधायक डॉ. मोहन यादव, जगदीश अग्रवाल सहित भाजपा नेता मौजूद थे। संचालन सत्यनारायण चौहान ने किया। आभार हेमंत सेन ने माना। इधर भाजपा जीवाजीगंज मंडल ने गणेश चौक स्थित सरगरा समाज धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में पं. उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।
नरवर में भी पुष्पांजलि : नरवर | भाजपा ताजपुर मंडल प्रभारी भगवतीप्रसाद जोशी की अध्यक्षता में नरवर भाजपा कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंडल अध्यक्ष देवनारायण जायसवाल, वीरेंद्र शर्मा, गजराजसिंह झाला, महेश राठौर आदि मौजूद थे।