कार का कांच फोड़कर बैग चोरी
उज्जैन | सनावद निवासी दुर्गेश तारे गुरुवार शाम तरणताल चौराहा स्थित रेस्टोरेंट पर गया था। आधे घंटे बाद बाहर निकला तो उसकी कार का कांच फूटा था और बैग गायब था। बैग में जरूरी कागजात और 10 हजार नकदी थी। इधर देसाईनगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने 15 हजार नकदी और पीतल की घंटी व दीपक आिद सामग्री चोरी कर ली। देसाईनगर निवासी धीरज पिता राजाराम तिलकर के अावेदन पर रिपोर्ट दर्ज कर चाेरों की तलाश की जा रही है।