पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक की सरेआम पिटाई करने वाला होमगार्ड लाइन हाजिर

युवक की सरेआम पिटाई करने वाला होमगार्ड लाइन हाजिर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | युवक की सरेआम बेरहमी से पिटाई करने वाले होमगार्ड को लाइन हाजिर कर दिया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई। मामला राघवी थाने का है। टीआई आरएस रघुवंशी ने बताया महिदपुर सारंगी निवासी चरण सिंह, मोती सिंह व भारत सिंह पलवा में ढाबा चलाते हैं। सात फरवरी को तीनों भाइयों ने ढाबे पर शराब पी। किसी बात को लेकर मोती और उसकी प|ी मंजूबाई चरण की पिटाई करने लगे। झगड़े की सूचना पर एफआरवी और घौसला चौकी के जवान पहुंच गए। नशे में होने की वजह से चरण पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगा। चुप कराने के लिए होमगार्ड भारती ने उसकी पिटाई कर दी। भारती को लाइन हाजिर किया है।

खबरें और भी हैं...