उज्जैन | ढाबारोड स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में शुक्रवार को शाम 5 बजे सिंहस्थ में लगने वाले वल्लभाचार्य नगर के कार्यालय का शुभारंभ गोस्वामी हरिराय बाबा साहब इंदौर द्वारा किया जाएगा। महाप्रभुजी बैठक के ट्रस्टी विजय गुप्ता ने बताया शाम 7.30 बजे महाराज के मंदिर में प्रवचन होंगे।