पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूलों से बनाई रंगोली

फूलों से बनाई रंगोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलगप्रकार के फूलों की पंखुड़ियों से सजी आकर्षक रंगोली आैर मंच पर तिरूवातीरा नृत्य सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते मलियाली समाजजन। यह दृश्य था देवास रोड स्थित शर्मा परिसर का, जहां रविवार को उज्जैन मलियाली एसोसिएशन की ओर से रविवार को ओणम मिलन समारोह आैर ओणा-सदया का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर फूलों की पंखुड़ियों से महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी मिलकर 6 फीट लंबी चौड़ी आकर्षक रंगोली बनाई। सुबह 10.30 बजे उज्जैन मलियाली एसोसिएशन के अध्यक्ष जस्टिन पी. सालस ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। सबसे पहले तिरूवातीरा नृत्य की प्रतियोगिता हुई, जिसमें पुष्पा मिशन आैर पाटीदार अस्पताल की नर्सेस ने प्रतिभागिता की। इसमें पुष्पा मिशन की नर्सेस का दल विजयी रहा। रूहालिया सिम्मीनारी आगर रोड की ओर से मलयालम आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति भी दी गई। इसके बाद समाज के महिला-पुरुष बच्चों ने केरलीय वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य कथक कली, क्लासिकल वेस्टर्न डांस, गायन आदि की प्रस्तुति दी। स्वागत भाषण एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. सालस ने दिया आैर साथ ही समाजजनों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए मलियाली मिशन के बारे में जानकारी दी। संचालन केएन जोसेफ ने किया एवं आभार साबू सेबास्टियन ने माना।

पारंपरिकअंदाज में हुआ भोज: कार्यक्रमके बाद केरल के पारंपरिक अंदाज में सामूहिक भोज (ओणा सदया) हुआ, जिसमें केले के पत्तों पर पच्चड़ी, खिचड़ी, अवीयल, तोरन, इंजी कडी, नारंगा, शर्करावटी, उपेरी, घी सांभर, पुलीसैरी, पच्चामोर एवं रसम आिद व्यंजन परोसे गए।