वाहन रैली के साथ रथ पर निकले अग्रेसनजी
अग्रसेनजयंती महोत्सव के अंतर्गत रविवार सुबह वाहन रैली के साथ रथ पर महाराजा अग्रसेन निकले। सैकड़ों की संख्या में समाजजन महिला-पुरुष वाहन रैली में हाथों में ध्वजाएं थाम शामिल हुए। इसके बाद शाम को महिला बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए।
अग्रवाल जेसिस की ओर से सुबह 9.30 बजे दशहरा मैदान से महाराजा अग्रसेन वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें आकर्षक रथ पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को स्थापित किया गया। रैली में 3 बैंड करीब 150 दोपहिया वाहनों पर हाथों में ध्वजाएं लेकर समानता समरसता का संदेश देते हुए समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। रैली में 50 चौपहिया वाहन भी शामिल हुए। रैली हरसिद्धि घाटी के समीप स्वामी विश्वात्मानंद आश्रम पर समाप्त हुई। रैली में संयोजक महेश मित्तल, विजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, भगवानदास ऐरन, अजीत मंगलम, जगदीश गोयल, गोविंद गोयल, मुकेश हरभजनका, दिलीप बारदान वाले, अशोक गोयल, शकुंतला अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, नीलम मित्तल, कविता मंगलम सहित सैकड़ों समाजजन शामिल हुए।
वाहन रैली में हाथों में ध्वजाएं थाम निकलते समाजजन। दूसरे चित्र में महोत्सव के अंतर्गत चेयररेस प्रतियोगिता में शामिल महिला प्रतिभागी।
प्रतियोगिताओं के साथ म्यूजिकल हाउजी
श्रीअग्रवालनवयुवक मंडल की ओर से अंकपात मार्ग स्थित पुरुषोत्तम नारायण मंदिर गया कोठा पर शाम 5 बजे गो-सेवा में खली, चारे का वितरण हुआ। इसके बाद स्लो मोपेड, महिलाओं बच्चों की चेयररेस, तात्कालीक भाषण के बाद रात में अग्रवाल साथियां ग्रुप की ओर से म्यूजिकल हाउजी का आयोजन हुए। स्लो मोपेड में विनोद अग्रवाल मयूर गुप्ता, चेयररेस में यगेंद्र गुप्ता िमनल अग्रवाल, चेयररेस (महिला) में शोभा गुप्ता पूजा गुप्ता आैर तात्कालीक भाषण में शशिकला गुप्ता मीना गर्ग विजयी रहे। कार्यक्रम में राम अग्रवाल, आयुष गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, तनय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, भगवानदास ऐरन, दिलीप अग्रवाल, रामबाबू गोयल, गोविंद गोयल समाजजन उपस्थित थे।
आजफैंसी ड्रेस डांस प्रतियोगिता: सोमवारको अग्रवाल महिला मंडल की ओर से गोलामंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मिनी कार्निवाल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम 4 बजे से युवतियों महिलाओं के लिए फैंसी ड्रेस आैर शाम 5.30 बजे से महिलाओं की डांस प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा दोपहर 3 बजे वंदनवार सजाओ प्रतियोगिता आैर बंपर