पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार्ले डेविडसन की बाइक ने जीता युवाओं का दिल

हार्ले डेविडसन की बाइक ने जीता युवाओं का दिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज होगा समापन

रेसिंग आैर इंजन साउंड के साथ आकर्षक मॉडल

बाइक्सके शौकीन युवाओं को जब हार्ले डेविडसन की बाइक्स मिल जाए तो फिर क्या कहने। कालिदास अकादमी परिसर में चल रहे तीन िदनी दैनिक भास्कर ऑटो एक्सपो-2014 के दूसरे दिन रविवार शाम कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया।,जहां प्रदर्शन के लिए आई हार्ले डेविडसन के दो मॉडल स्ट्रीट 750 आैर सुपर लो ने युवाओं का दिल जीत लिया। शाम को जैसे ही एक्सपो में बाइक्स को प्रदर्शन के लिए रखा तो युवाओं के साथ अन्य लोगों की भारी भीड़ बाइक्स के आसपास जुट गई। खासतौर से टीनएजर्स बाइक्स के साथ फोटो खींचवाने आैर फीचर्स की जानकारी लेने में उत्सुक दिखाई दिए। एक्सपो में रविवार को दिनभर लोगों ने कारों के साथ बाइक्स की भी जमकर बुकिंग करवाई। विभिन्न काउंटरों पर लोगों ने कार-बाइक्स के बारे में जानकारियां ली। ऑटो एक्सपो में ज्वलंत शर्मा अमित शर्मा के साथ अनामिका प्रियंका शर्मा ने लाइव म्यूजिकल गीतों से दाद बटोरी। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों ने विशेष रूप से बनाए गए प्ले-जोन में झूलों मनोरंजक गेम्स का लुत्फ उठाया।

तीन दिनी ऑटो एक्सपो का सोमवार शाम समापन होगा। ऑटो एक्सपो को-ऑर्डिनेटर मनोज वाडिया ने बताया सोमवार शाम 7 बजे समापन होगा। मुख्य अतिथि रूकमणि मारुति के जनरल मैनेजर राजन रघुवंशी होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रिंस हुंडई के डीलर हिमांशु दादवानी होंगे। अध्यक्षता दैनिक भास्कर उज्जैन यूनिट हेड अमित गौड़ एवं एचआर हेड राजीव रंजन करेंगे।

हार्ले डेविडसन के लेटेस्ट मॉडल स्ट्रीट 750 के साथ सुपर लो मॉडल को भी एक्सपो में प्रदर्शन के लिए रखा गया। इन दोनों बाइक्स मॉडल के रेसिंग आैर इंजन साउंड के साथ इनके खास अमेरिकन स्टाइल सीटिंग लुक को लेकर युवाओं में खासा आकर्षण रहा। बाइक्स लेकर आए सेल्स कंसल्टेंट संदीप पाटीदार ने बताया 260 किलोग्राम वजन वाले सुपर लो मॉडल में 883 सीसी का इंजन है। इसकी कीमत 6.62 लाख रुपए है। 222 किलोग्राम वजन वाली स्ट्रीट 750 का इंजन 750 सीसी का है आैर इसकी कीमत 4.66 लाख रुपए है।

दूसरे दिन 8 कारों के साथ 25 से अधिक बाइक्स बुक

एक्सपोमें रविवार को दूसरे दिन 8 कारों की बुकिंग हुई। एक्सपो में मारुति, स्कॉडा, पटवा (महिंद्रा), टाटा, फिएट, हुंडई, सागर (महिंद्रा), टोयेटा, रेनॉल्ड, फॉक्स वेगन, अशोक लीलैंड की लक्झरी कारों के बारे में जानकारी लेने के लिए दिनभर भ