- Hindi News
- अचानक आएंगे स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव
अचानक आएंगे स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव
भासं. उज्जैन. स्वास्थ्यविभाग के प्रमुख सचिव डॉ.प्रवीर कृष्ण कभी भी आकस्मिक निरीक्षण पर सकते हैं। उनके साथ में एनआरएचएच, आरसीएच के अधिकारियों टीम भी रहेगी। स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल भी अा सकते हैं। पीएस कृष्ण किसी भी अस्पताल की व्यवस्थाएं देखेंगे अधिकारियों की क्लास भी लेंगे। उनके आगमन की संभावनाओं को देखते हुए अस्पताल प्रशासन माधवनगर अस्पताल, सख्याराजे प्रसूतिगृह जीवाजीगंज अस्पताल में व्यवस्थाओं को अपडेट करने में लगा है। अधिकारियों का कहना है कि पीएस का कोई संभावित कार्यक्रम नहीं आया है। वे कभी भी सकते हैं।
निशुल्कजांच शिविर आज
उज्जैन. महाकालेश्वरमंदिर प्रबंध समिति की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे से हैंड हाइजिन आैर हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ. मेघा शर्मा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हैंड हाइजिन के तहत हाथ की सफाई के संबंध में जानकारी देंगी आैर डॉ. एचआर हारोड मोटापा रोग की जांच करेंगे। दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक डॉ. मुरारीलाल हीमोग्लोबिन की जांच करेंगे।
एमआईएममें बेसिक अंग्रेजी कार्यशाला
उज्जैन। महाकालग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संस्थान एमआईएम में एक दिवसीय बेसिक अंग्रेजी पर कार्यशाला हुई। रिसोर्स पर्सन डॉ. माधवी वर्मा प्रो. दिव्या श्रीवास्तव थी। स्वागत भाषण डॉ. ऋषि दुबे ने दिया। संचालन डॉ. नमीता सोनी ने किया। जानकारी अमित जोशी ने दी। बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।