पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने विवाद को लेकर कार्यकर्ताओं को िदए नोटिस

भाजपा ने विवाद को लेकर कार्यकर्ताओं को िदए नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। नगर भाजपा ने 15 सितंबर को हुई नगर कार्यकारिणी की बैठक में हुए विवाद को लेकर तीन अजा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का जवाब सोमवार तक मांगा है। नोटिस जारी होने के बाद भाजपा की आंतरिक कलह और गुटबाजी सतह पर गई है।
नगर कार्यकारिणी की बैठक में गोसेवा प्रकोष्ठ के राकेश वनवट द्वारा अपने भाषण में जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने पर अजा कार्यकर्ता ओमप्रकाश मोहने, सुरेश कुसमारिया आैर कमल राजोरिया ने विरोध किया था। यह भी चर्चा थी कि वनवट के साथ मारपीट की गई। घटना के तत्काल बाद सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय ने माफी मांगी थी। राकेश वनवट ने भी माफी मांगकर अपनी गलती स्वीकारी थी। मौजूद नेताओं ने दोनों पक्षों की सुलह करवाई थी।

शनिवार काे गोपनीय तरीके से नगर भाजपा अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने मोहने, कुसमारिया और राजोरिया को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि घटना के पांच दिन बाद अचानक नोटिस जारी करने के पीछे अापसी गुटबाजी और पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह है। नाेटिस जारी होने के बाद यह कलह और ज्यादा बढ़ गई है क्योंिक नोटिस केवल एक पक्ष को ही मिलने की सूचना है। इस मामले में विवाद और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। कार्रवाइ पर अड़े पक्ष ने तीनों कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर करने की जिद की है। इससे पार्टी में आंतरिक कलह बढ़ गई है।

पांचाल को भी दिया नाेटिस : पार्टी सूत्रों के अनुसार 11 सितंबर को हुए ननि सम्मेलन में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद जगदीश पांचाल द्वारा सदन में झाडुू लहराने को भी पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया है। हालांकि पांचाल का कहना है उन्हें नोटिस नहीं मिला। इस नोटिस को लेकर भी पार्टी के पार्षद दल में बिखराव देखा जा रहा है। इधर सूत्रों का यह भी कहना है कि पांचाल को नोटिस केवल राजनीतिक नजरिए से दिया गया है ताकि ऐसा ना लगे केवल अजा कार्यकर्ताओं को ही नोटिस दिए गए। इस राजनीतिक पैंतरेबाजी का असर आगामी समय में दिखाई देगा।

''कार्यकर्ताआेंको नोटिस जारी किए गए हैं।'' इकबाल सिंह गांधी, नगरअध्यक्ष।