- Hindi News
- सहस्त्र औदिच्य समाज के वयोवृद्ध अौर प्रतिभाएं सम्मानित
सहस्त्र औदिच्य समाज के वयोवृद्ध अौर प्रतिभाएं सम्मानित
उज्जैन। सहस्त्रऔदीच्य समाज वरिष्ठजन समिति द्वारा रविवार को अब्दालपुरा स्थित समाज की धर्मशाला में शहर के वयोवृद्ध और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। मुख्य अतिथि हीरालाल त्रिवेदी, माेहनलाल जोशी, प्रकाश दुबे थे। अतिथि परिचय, स्वागत भाषण एवं संस्था की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी संस्था अध्यक्ष सुरेशचंद्र उपाध्याय ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सात सदस्यों का शाल, श्रीफल एवं 38 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का 1 हजार रुपए, सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। संचालन रवि ठक्कर ने किया एवं आभार प्रमोद जोशी ने माना।