पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड बॉय का अपहरण, बाइक पर मिले खून के निशान

वार्ड बॉय का अपहरण, बाइक पर मिले खून के निशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी के वार्ड बाय का अपहरण हो गया। घटना में मक्सी बायपास पर युवक की बाइक मिली है, जिस पर खून के निशान मिले हैं। शनिवार को दिनभर की खोजबीन के बाद भी अपह्त युवक का सुराग नहीं मिला है।

चिमनगंज टीआई ओपी मिश्रा ने बताया काजीपुरा निवासी प्रकाशचंद्र पिता चुन्नीलाल सिसौदिया (41) गायत्री नगर में डिस्पेंसरी में वार्ड बाय है। वह दोपहर 12 बजे घर से ड्यूटी पर जाने का कहकर निकला था। रात 8 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से घर के लिए निकला था। गश्ती दल को रात 1.30 बजे एमआर 5 रोड पर एक बाइक पड़ी मिली थी। जिस पर खून लगा हुआ था। आस पास खोजबीन की लेकिन कोई नहीं मिला। रात में ही बाइक नंबर से नाम पता कर प्रकाशचंद्र के परिजन काे सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बाइक पहचान ली। अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है।

दो माह पहले बेचा था मकान: पुलिस ने बताया प्रकाश ने क्षेत्र में ही 2012 में एक मकान लिया था, जिसे उसने दो-तीन माह पहले अंकपात मार्ग के कैलाश जाधव को बेच दिया था। प्रकाश चंद्र को कैलाश से 1.80 लाख रुपए लेना थे। पुलिस लेन-देन के विवाद से भी घटना को जोड़कर देख रही है।