पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा महाकाल कल बनेंगे दूल्हा

बाबा महाकाल कल बनेंगे दूल्हा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौ दिन शिव नवरात्रि पर्व: 4घंटे बाहर से दर्शन, रोज शाम को चांदी के मुघौटों में दर्शन
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार से नौ दिवसीय शिव नवरात्रि पर्व शुरू हो जाएगा। भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे और प्रतिदिन गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों द्वारा पूजन-अनुष्ठान किया जाएगा। नौ दिन महाकाल नित-नए चांदी के मुघौटे धारण कर हजारों भक्तों को दिव्य दर्शन देंगे।
सोमवार सुबह 7.30 बजे महाकाल मंदिर के नैवेद्य कक्ष में श्री चंद्रमौलेश्वर एवं सुबह 8.30 बजे कोटितीर्थ कुंड के किनारे पर श्री कोटेश्वर महादेव के पूजन से शिव नवरात्रि पर्व की शुरुआत होगी। महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु, आशीष गुरु ने बताया नवरात्रि में रोजाना सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक एकादश, एकादशनी रुद्राभिषेक, श्रीसुक्त पाठ से पूजा-अनुष्ठान, दोपहर 3 से 4 बजे तक शृंगार, आरती के दौरान यानी प्रतिदिन करीब 4 घंटे गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु नंदीहॉल के पीछे बेरिकेड्स से निरंतर दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयंत जोशी ने कहा इसके अलावा भी यदि मंदिर में भीड़ अधिक रहती है तो प्रवेश बंद रखा जा सकता है।
17को रातभर पट खुले रहेंगे : शिवनवरात्रि का समापन महाशिवरात्रि पर 17 फरवरी को होगा। इस दिन रातभर महाकाल मंदिर के पट खुले रहेंगे और अगले दिन यानी 18 फरवरी की दोपहर 12 बजे भस्मारती होगी। जो वर्ष में केवल एक बार शिवरात्रि के दूसरे दिन दिन में होती है।

पंडे-पुजारीरखेंगे उपवास: शिव के दरबार में शिव नवरात्रि के दौरान मंदिर के पंडे-पुजारी और परिवार के सदस्य एवं अन्य भक्त नौ दिन उपवास करेंगे।

20को पंच मुघौटे के दर्शन : शिवरात्रि के बाद 20 फरवरी को चंद्रदर्शन की दूज पर शाम 5 से रात 10.30 बजे तक महाकाल मंदिर में पंच मुघौटे के दर्शन होंगे।