पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल संचालक को छात्र ने चाकू मारा बाद में छात्र को दो युवकों ने गोली मारी

होटल संचालक को छात्र ने चाकू मारा बाद में छात्र को दो युवकों ने गोली मारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। क्षीरसागर गांधी बाल उद्यान के पास शनिवार शाम सतयुग होटल के संचालक को एक छात्र ने चाकू मार कर घायल कर दिया। इसी दौरान आरोपी छात्र को बाइक सवार दो अन्य युवक गोली मार कर भाग गए। घटना में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

सीएसपी मयंक अवस्थी ने बताया सुभाषनगर के नरेश लालवानी की गुदरी में सतयुग होटल है। वे घर से शाम को मेस्ट्रो से होटल जा रहे थे। तभी शाम 5 बजे क्षीरसागर के पास दोस्त को गाड़ी देने जा रहा मेस्ट्रो सवार राजेंद्र नगर का शुभम पिता शैलेंद्र डोडिया (19) नरेश को कट मारकर भागने लगा। जब नरेश ने उसका विरोध किया तो शुभम ने नरेश की मोपेड से चाबी निकाली और उसके दाएं पैर पर चाकू मार दिया। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और शुभम को गोली मार फरार हो गए। शुभम के बाएं पैर में लगी है। शुभम 12वीं का छात्र है।
वारदात में घायल होने पर दोनों को अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टर ने नरेश को रैफर कर दिया। मामले में नरेश की शिकायत पर शुभम के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं शुभम ने सोनू नाम के युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

हमलावरों ने होटल संचालक को बोला- भागो: सीएसपी अवस्थी ने बताया बाइक सवार दो युवकों ने शुभम को गोली मारने के बाद नरेश से बोला भय्या भाग जाओ।

पारिवारिक विवाद भी सामने आया : सीएसपी अवस्थी के अनुसार नरेश के परिवार में लेन-देन काे लेकर विवाद भी सामने आया है। मामले में नरेश के परिवार से भी पूछताछ करेंगे। शुभम को गोली मारने के बाद हमलावरों के नरेश का नाम लेने की बात सामने आने से घटना सुनियोजित लग रही है।

'' मामला सुनियोजित भी हो सकता है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा मामले मे जांच की जा रही है।''- डॉ.असित यादव, सिटी एएसपी।