पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन के जिला जनपद पंचायत वार्डों की आज मतगणना

उज्जैन के जिला जनपद पंचायत वार्डों की आज मतगणना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के तहत रविवार को दूसरे चरण में उज्जैन बड़नगर विकासखंड के लिए जिला जनपद पंचायतों के वार्डों की मतगणना की जाएगी। उज्जैन विकास खंड के जिला पंचायत के तीन और जनपद पंचायत के 25 वार्डों की मतगणना इंजीनियरिंग कॉलेज में की जाएगी। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय पर्यवेक्षक एमपी तिवारी के मुताबिक मतगणना की शुरुआत इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार सुबह करीब 8.30 बजे से होगी। उज्जैन बड़नगर विकासखंड के लिए 5 फरवरी को मतदान किया गया था। इसमें सरपंच पंच के लिए मुहर लगाकर जिला जनपद पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम से मतदान किया गया था। जिस पर दोनों विकासखंड में ईवीएम मतों की गिनती की जाएगी। सोमवार को दमदमा स्थित उज्जैन जनपद कार्यालय पर उज्जैन विकासखंड की 76 ग्राम पंचायतों के विजयी प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा की जाएगी। तीसरे चरण में तराना और महिदपुर विकासखंड में 22 फरवरी को मतदान होगा।