उज्जैन। शहर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। चोरों ने क्षीरसागर में व्यवसायी के घर शुक्रवार को धावा बोल दिया। बदमाश लाखों रुपए के जेवरात सहित हजाऱों रुपए की नकदी ले गए। घटना तब हुई जब व्यवसायी पत्नी के साथ उनके स्कूल के प्रोग्राम में गए थे।
सीएसपी मयंक अवस्थी ने बताया क्षीरसागर निवासी राजेंद्र पिता मेघराज कोठारी (61) की मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी में गम की फैक्ट्री है। उनके दो मंजिला मकान के प्रथम तल में प्रिटिंग प्रेस भी है। वे शुक्रवार शाम 6 बजे परिवार के साथ कालीदास मांटेसरी स्कूल की टीचर पार्टी में मित्तल एवेन्यू गए थे। जब वे रात 10 बजे घर लौटे तो उन्हें दूसरी मंजिल बने कमरे में सामना बिखरा पड़ा मिला और अलमारी में रखा सोने का सेट, चार चूडिय़ा, चेन, झुमके, चांदी के सिक्के सहित अन्य जेवर और 70 हजार रुपए केस नहीं मिले। सूचना मिलते मौके पर पहुंच कर आरोपियों की तलाशी ली लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कोठारी ने पुलिस को चोरी गए जेवर की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी है।
ये करे सुरक्षा के लिए :-
- सूना मकान छोड़कर ना जाए।
- कीमती जेवर बैंक लॉकर में रखे।
- सिक्यूरिटी सिस्टम लगवाए।
- कही जाने से पहले पड़ोसी को बताए।
चार दिन में चार चोरी : फरवरी में यह चौंधी वारदात। 3 फरवरी की दरमियानी रात महावीर बाग में चोरों ने एक साथ कृषि अधिकारी देवेंद्र निगम, नायबतहसीलदा एके मिश्रा और प्रोफेसर वर्षा पाठक के सूने मकान में चोरी की थी। उसके बाद 6 फरवरी को क्षीरसागर में राजेंद्र कोठारी के यहां धावा बोला है। 33 दिन में अब तक 12 वारदात हो चुकी है लेकिन सुराग एक में भी नहीं लगा है।