- Hindi News
- प. शास्त्री की रामकथा शुरू, आज शिव विवाह
प. शास्त्री की रामकथा शुरू, आज शिव विवाह
उज्जैन। अंकपातमार्ग मीणा काम्पलेक्स में शनिवार से पं. सतपाल शास्त्री की रामकथा शुरू हुई। कथा शुभारंभ से पूर्व मंच पर रामायणजी का पूजन किया गया। श्री इच्छामन रामायण भक्त मंडल द्वारा कथा आयोजन किया जा रहा है। राम कथा 13 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगी। मंडल के संयोजक जीवनसिंह मीणा ने बताया कथा में प्रतिदिन धार्मिक प्रसंगों पर उत्सव मनाया जाएगा। रविवार को शिव विवाह होगा। कथा के पहले दिन पं. शास्त्री ने भगवान श्री राम की महिमा का बखान किया।
दिनभरतेज धूप, रात में हल्की बारिश
उज्जैन| शहरमें शनिवार को दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली लेकिन रात में बूंदाबांदी हल्की बारिश के बाद मौसम में फिर से ठंड का असर बढ़ गया। शनिवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद रात में मौसम में बदलाव गया। तेज हवा चलने के साथ रात करीब 10 बजे बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि कुछ ही मिनट में बारिश थम गई लेकिन बारिश के बाद ठंडी हवा ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। ऋषिनगर, वेदनगर सहित कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया अगले 24 घंटों में भी हल्की बारिश की संभावना है।