पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिरसिंगपुर और सारणी में फाइनल मैच आज

बिरसिंगपुर और सारणी में फाइनल मैच आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | बिरसिंगपुरने उज्जैन को 5 विकेट से और सारणी ने जबलपुर रीजन को 42 रन से हराकर खालसा मैदान पर खेली जा रही मप्र पावर मैनेजमेंट कं. लि. की अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल रविवार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। पुरस्कार वितरण बीसीसीआई के पूर्व सचिव एवं मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जगदाले मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कं. लि. इंदौर के सीएमडी नंद कुमारम के मुख्य आतिथ्य में होगा।







कंपनी के सीजीएम मनीष पुष्प एवं खालसा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह सैनी विशेष अतिथि होंगे। अध्यक्षता इंदौर क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय मोहासे करेंगे।

संक्षिप्तस्कोर : पहला मैच : उज्जैन : 20ओवर में 5 विकेट पर 108 रन (एसबीएस यादव 28, योगेश सोनी 26, नरेश गेहलोत 29 नाबाद रन, महेश पंडागरे 3, रामहर्ष सिंह 1 विकेट), बिरसिंगपुर: 19ओवर में 5/41 रन (गिरिश सिंह 41*, सौरभ गुर्जर 20* रन, घनश्याम नरेश गेहलोत 2-2 विकेट), दूसरामैच : सारणी20 ओवर में 7/135 रन (रियाज खान 22, अतुल यादव 41, एसके दुबे 34* रन, कुशलपाल 2, ठाकुर, भूमिया, पांडरे 1-1 विकेट), जबलपुररीजन : 18.1ओवर में 93 रन (ठाकुर 14, कुशवाह 28, कुशलपाल 13 रन, अजय डांगी 3, मो. शाहिद 2, पंकज उपाध्याय, कुशल जैन सुनील सेलकारे 1-1 विकेट).