पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं का व्यापार ठप्प नए की िडमांड आई

गेहूं का व्यापार ठप्प नए की िडमांड आई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजरातमें नए गेहूं की बढ़ती आवक से देशभर में पुराने गेहूं का व्यापार ठप्प पड़ गया। सबसे अिधक तो मालवराज गेहूं की हालात खराब हो गए। मालवराज का स्टॉक अिधक होने से और डिमांड नए गेहूं की होने से पुराने के भाव मंदे होने के बाद भी खरीदार नहीं है। मंडी आवक में खरीदार वर्ग नीचे भाव की बोली लगाने लगे हैं। पद्मावती केन्वासर्स के कांित सकलेचा ने बताया गेहूं का व्यापार नहीं होने से मंदी का दौर बन आया है। पहली मार्च से नए गेहूं का व्यापार जोर शोर से प्रारंभ हो जाएगा। नए मालवराज में भी एक्सपोर्ट मांग शीघ्र आएगी। मंडी में लोकवन गेहूं ऊंचे में 1771 रुपए बिका। मालवा से पहले गुजरात में नए गेहूं की आवक शुरू हो गई है। गेहूं कारोबारियों ने बताया गुजरात में गेहूं की क्वािलटी अच्छी आई है।

उज्जैन|गेहूंलोकवन 1450 से 1771, मिल 1525 से 1550, मालवराज 1575 से 1681, सोयाबीन 3080 से 3499 रुपए। आवक 4000 बोरी। चना देशी 3081, चना डालर 4000 से 5072, चना इटािलयन 3041 रुपए। आलू 200 से 360 रुपए। प्याज 200 से 450 रुपए। लहसुन 1000 से 5670 रुपए। लोहाबाजार : टेस्टेडसरिया 4150 रुपए क्विंटल। खलीके भाव : उज्जैनखली 1020 से 1070, कपास्या 1800 से 1850, खली खामगांव 1720 से 1770 रुपए। उज्जैनमावा 168रुपए प्रति किलो। तराना|सोयाबीन3220 से 3340 रुपए। आवक 600 बोरी। चना कांटा 2625 से 2713 रुपए। महिदपुर|सोयाबीन2841 से 3351 रुपए। आवक 725 रुपए। गेहूं 1464 रुपए। खाचरौद|सोयाबीन3183 से 3323 रुपए। आवक 400 बोरी रही। गेहूं 1476 रुपए। आगर|सोयाबीन3275 से 3305 रुपए। आवक 1100 बोरी रही। गेहूं 1527, मक्का 1250, चना कांटा 2400 से 2616, धनिया 6552 रुपए के भाव रहे।