उज्जैन | सिंहस्थ के दौरान योग का भी महाकुंभ लालपुर
उज्जैन | सिंहस्थ के दौरान योग का भी महाकुंभ लालपुर के समीप भूखी माता रोड पर होगा। इसमें भारत सहित दुनिया के 120 देशों के करीब 60 हजार योग साधक शामिल होंगे। उज्जैन योग लाइफ सोसायटी की ओर से आयोजित योग कुंभ के कैंप का बुधवार को भूमिपूजन हुआ। संस्थापक अध्यक्ष एवं योग गुरु पं. राधेश्याम मिश्र की अध्यक्षता में हुए भूमिपूजन में विक्रम विवि के पूर्व कुलपति प्रो. रामराजेश मिश्र, विधायक डॉ. मोहन यादव, अपर कलेक्टर संतोष वर्मा, महिला संत रीटा सरकार, फिल्म निर्देशिका सुमाना मुखर्जी आदि उपस्थित थी।
यह होंगे आयोजन : 22 से 25 अप्रैल तक तीर्थ के महत्व पर सेमिनार, 26 से 30 अप्रैल तक विश्व शांति एवं मानवता योग से विषय पर पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग सेमिनार, 1 से 4 मई तक इंटरनेशनल स्पिरिचुअल फिल्म फेस्टिवल आैर भक्ति योग पर सेमिनार, 5 से 15 मई तक ग्लोबल योग कन्वेंशन, योग विद्वानों की वर्कशॉप, 16 से 21 मई तक संत समागम आदि कार्यक्रम होंगे।