पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अखाड़ों में वाहनों पर बत्ती की तलाश में पहुंची पुलिस ने की पूछताछ

अखाड़ों में वाहनों पर बत्ती की तलाश में पहुंची पुलिस ने की पूछताछ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | वाहनाें पर अनाधिकृत रूप से लाल, पीली व नीली बत्ती लगाकर चलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने अखाड़ों में दस्तक दी। कोतवाली सीएसपी अभिषेक तिवारी (प्रशिक्षु आईपीएस) ने रामघाट क्षेत्र स्थित बडा़ उदासीन अखाड़े में नीली बत्ती लगी खड़ी गाड़ी की जांच की। उन्होंने बताया कि गाड़ी आरटीआई राणा की थी। गाड़ी के सामने के शीशे पर पात्रता का पास लगा हुआ था। इसके बाद अन्य अखाड़ों में भी पुलिस पहुंची लेकिन कहीं भी बत्ती लगी गाड़ी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि अखाड़ों में बत्ती लगे वाहनों की जांच का अभियान जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...