पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खराब बना दिए, अब फिर बनेंगे 10 लाख के डिवाइडर

खराब बना दिए, अब फिर बनेंगे 10 लाख के डिवाइडर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीडब्ल्यूडी सीई आरके सांवला ने बुधवार को सिंहस्थ कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जूना सोमवारिया से पीपलीनाका तक बन रहे करीब 10 लाख के डिवाइडर को देखकर नाराजगी जताई। सिंहस्थ एसडीओ अविनाश सोनी को मोबाइल लगाकर कहा कि इससे भी खराब डिवाइडर बना सकते हो क्या? उन्होंने डिवाइडर को तोड़कर फिर से बनाने के लिए कहा।

सीई ने सबसे पहले देवास रोड पर तीन बत्ती चौराहे पर बन रहे जयपुरी पत्थरों के डिवाइडर का काम देखा। यहां उन्होंने ठेकेदार से पूछा कि कब तक काम पूरा कर दोगे। ठेकेदार ने दो दिन में काम पूरा करने की बात कही। आगर रोड पर डिवाइडर के आगे लगी जाली को हटाने के आदेश सब इंजीनियर अनिल सिंह तोमर को दिए। उसके बाद सीई ने मंगलनाथ मंदिर निर्माण व घाट का कार्य देखा। उन्होंने कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि घाट के काम पीडब्ल्यूडी नहीं करता है लेकिन उक्त कार्य बेहतर हुआ है। मंगलनाथ घाट का काम 90 प्रतिशत हो गया है। इसे 29 फरवरी तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा है। उसके बाद पीपलीनाका से जूना सोमवारिया तक की सड़क पर बन रहे डिवाइडर को देख नाराजगी जताई। उन्होंने डिवाइडर को तोड़कर फिर से निर्माण करने के आदेश दिए। यहां 10 लाख की लागत से डिवाइडर का कार्य हो रहा है।

बेगमबाग-महाकाल मार्ग की बाधा दूर
बेगमबाग से महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग की बाधा दूर हो गई है। शेष हिस्से में ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया है। ध्यान रहे कि यह सड़क नगर निगम से पीडब्ल्यूडी को हैंड ऑवर की गई थी,जो कि अब पूरी होने को है। सीई ने उक्त कार्य का निरीक्षण किया।

यह भी निर्देश
आगर रोड पर डिवाइडर के आगे की रैलिंग निकालें।

मंगलनाथ मंदिर के सामने की रोटरी के पत्थर बदले जाएं।

देवास रोड पर डिवाइडर का काम जल्द पूरा करें।

जूना सोमवारिया का डिवाइडर तोड़कर नया बनाया जाए।

खबरें और भी हैं...