पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव शक्ति महायज्ञ में आम लोग भी आहुति दें

शिव-शक्ति महायज्ञ में आम लोग भी आहुति दें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ में अनिष्ट योग निवारण हेतु पिपलीनाका गुमानदेव हनुमान मंदिर के पास 13 से 20 फरवरी तक आयोजित शिव-शक्ति यज्ञ में 81 ब्राह्मण आहुति देंगे।

यज्ञ आयोजन समिति ने शहर के सभी धर्म-संप्रदाय,वर्ण के साथ आम लोगों से भी यज्ञ दर्शन करने के साथ जनकल्याण हेतु आहुति देनें की अपील की है। महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु द्वारा 11 कुंडीय यज्ञ कराया जा रहा है, जो प्रतिदिन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। यज्ञ के आचार्य पं. निर्मल गुरु ने बताया शास्त्रोक्त पद्धति से बनाए कुंडों का विशेष महत्व है। यज्ञशाला के बाहर से ही आम लोग आहुतियां देने के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा कर सकेंगे। पुजारी बबलू गुरु ने बताया 13 फरवरी की सुबह 9 बजे महाकाल मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। इसे लेकर बुधवार को मेट्रो टॉकीज के पास कार्यालय में नंदिनी जोशी, धनेश्वरी जोशी, राजश्री जोशी, विनिता शर्मा के नेतृत्व में महिला मंडल की बैठक रखी गई। यात्रा में 1100 महिलाएं शामिल होगी। यज्ञ आयोजन की तैयारी में मनोज बगाया, कुलदीप जोशी, रितेश शर्मा, उमेश पंड्या, राजेंद्र सिसौदिया, मोहित ठाकुर आदि जुटे है।

खबरें और भी हैं...