पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिरिक्त विंडो चालू नहीं, लोग परेशान

अतिरिक्त विंडो चालू नहीं, लोग परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेक से भी बिल जमा नहीं हो रहे
बिजली कंपनी चेक से बिल जमा नहीं कर रही है। उन्हें इंदौर मुख्यालय में चेक जमा करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में बड़ी बिल राशि जमा करने वाले उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। उन्हें यहां-वहां चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

बढ़ी हुई बिल की राशि से परेशान उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में पसीने छूट रहे है। जोन कार्यालयों पर लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा है।

समय पर बिजली बिल नहीं बंटने से इस बार जोन कार्यालयों पर बिल जमा करने वालों की भीड़ लग रही है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अतिरिक्त विंडो की व्यवस्था भी नहीं की है, ऐसे में उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। व्यवस्था के तौर पर तो तीन से चार खिड़की है लेकिन एक ही खिड़की खोली जाती है। इसके अलावा बिल जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। दूसरे काउंटर्स भी बंद पड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं। एक ही केश काउंटर चालू रहता है,जहां भीड़ लग रही है,इससे परेशानी हो रही है।

उपभोक्ताओं की भीड़ को देखते हुए काउंटर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। चेक से बिल की राशि जमा करने की व्यवस्था भी की जा रही है। एनसी गुप्ता, एसई, पक्षेविविकंलि

खबरें और भी हैं...