जानलेवा हमले के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, जेल भेजा
जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
बहादुरगंज ब्राह्मण गली निवासी अंकित पिता राजेश गोयल पर मंगलवार शाम को लाल मस्जिद निवासी शाकिब खान व रमीज शेख ने चाकू से हमला कर दिया था। पीठ में गहरे घाव होने के कारण कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इधर, गोपालपुरा निवासी गोलू पिता गोवर्धनलाल गोमे पर मंगलवार शाम को ब्लेड से हमला करने वाले गोपालपुरा निवासी बंटी, देसाई नगर के शुभम पाल और लक्ष्मीनगर निवासी डब्बू भदौरिया को हिरासत में ले लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।