पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस महापौर पद प्रत्याशी कविता गोमे को 25 लाख के लिए पति ने घर से निकाला

कांग्रेस महापौर पद प्रत्याशी कविता गोमे को 25 लाख के लिए पति ने घर से निकाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को मारपीट कर किचन में कर दिया था बंद

महिला थाने में पति समेत तीन पर केस दर्ज

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

कांग्रेस पार्टी से महापौर पद का चुनाव लड़ चुकीं डॉ. कविता गोमे ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

बुधवार शाम 7.30 बजे पिता के साथ महिला थाने पहुंची कविता ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले उन्हें 25 लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करते थे। टीआई रेखा वर्मा के मुताबिक कविता ने बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2011 को गाेवत्सधाम नगर मंगल कॉलाेनी निवासी आशीष पिता डॉ. हरिमोहन धवन के साथ हुई थी। शादी में पिता ने ससुराल वालों की मांग के मुताबिक दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। डेढ़ साल बाद ही पति अाशीष, ससुर हरिमोहन व सास राजवंती बाई उसे दहेज कम मिलने का आरोप लगाते हुए तंग करने लगे। जब मैं गर्भवती थी तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया।

मंगलवार 9 फरवरी को तीनों ने 25 लाख रुपए की डिमांड की। मेरे साथ मारपीट की और मुझे किचन में बंद कर दिया। मेरा मोबाइल फोन भी छीन लिया। मेरे पिता कन्हैयालाल गोमे से कहा अपनी बेटी को ले जाओ। 25 लाख लेकर आना नहीं तो तुम्हारी बेटी को जान से मार देंगे। बेहोशी की हालत में पिता मुझे एलपी भार्गव नगर स्थित घर ले आए।

खबरें और भी हैं...