पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुजरात खरीदी आई, गेहूं महंगा बिका

गुजरात खरीदी आई, गेहूं महंगा बिका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में गेहूं ऊंचे भावों पर बिकने लगा। सानंद गुजरात वालों की एक तरफा खरीदी की खबरों से ही गेहूं के भाव टाइट हो गए। देशभर में मालवांचल के गेहूं की धूम है। कलर साफ आने से लेवाल सक्रिय हो गए। इन्हें आगे खड़ी उपज पर मावठा या बारिश हो तो ऐसा कलर नहीं िमलेगा। लमसम खरीदी में भी बड़ी पार्टी मैदान में आ गई। धन इनका काम उनका की तर्ज पर रोज लाखों रुपए का गेहूं खरीदा जा रहा है। लोकल व्यापार में इस प्रकार की खरीदी नुकसान वाली लग रही। बड़ी पार्टी ऊंची बोली लगाकर गेहूं खरीद लेती है। जिन्हें नहीं मिल रहा वे तो बोली बढ़ाकर किसानों को खूब फायदा दे रहे। मंडी में लोकवन गेहूं 2120 रुपए के भाव बिका।

बीज टच सोयाबीन 4151 रुपए बिका : सोयाबीन में भाव बढ़ने की संभावना कम होने से बेचवाल खूब आने लगे। घटे भाव पर बड़ा सौदा नहीं होने से भी व्यापार जाम होने लगा। आनलाइन वायदा जरूर शाम को प्लस आया। मंडी नीलाम में बीज टच सोयाबीन 4151 रुपए बिका। ग्रेिडंग सोयाबीन में व्यापार चलने से बीज वालों को फायदा अच्छा हो रहा। लाइनों पर दबे हुए सोयाबीन लोड करने वालों की गाड़ी भी चेकिंग के मुहाने पर आ रही है। 2-3 गाड़ी रोज दस्तावेज खंगालने के बाद चेकिंग पोस्ट से पास हो रही है। नुकसान में फायदा लेने वाले तो सभी प्रकार के डाक्यूमेंट से फुल रहते हैं। मंडी में ग्रेडिंग व्यापार में बड़ी प्रतिस्पर्धा और माल अंतर के सेंपल भेजकर लोड गाड़ी से मैच कर भुगतान हो रहा है।

महाराष्ट्र में व्यापार : मालवा का सोयाबीन खासकर महाराष्ट्र में अिधक बिकता है। इस क्षेत्र में ग्रेडिंग सोयाबीन का बीज खूब िबकता है। लाइनों पर निरंतर ग्रेडिंग वालों का व्यापार अभी से अच्छा चलने लगा है। मंडी के बाहर पार्टी बीज में व्यापार शुरू करेगी। गांव-गांव का हाईक्लास सोयाबीन भाव में भी मात देगा इसकी मांग भी खूब है।

डालर चना 6390 रुपए बिका : मंडी में डालर चना ऊंचे में 6390 रुपए बिका। इस प्रकार के चने की फॉरेन में फिलहाल मांग नहीं है। सीजन भी चने का देर से शुरू हो रहा है। हरे छोड़ के अिधक बिकने से सूखा बोल्ड डालर चना मंडी में लेट ही आएगा। लाल चने के भी यही हाल है। सूखे से अिधक हरे गीले में फायदा होने से खेत में जल्दी उखड़ जाता है। किसान खाली खेत में फिर उपज बो देते हैं। मंडी से डालर के बड़े व्यापारी खरीदी जरूर कर रहे लेकिन फॉरेन मार्केट में इस साल फीकी मांग भी नहीं निकली चने का व्यापार देर से ही शुरू होगा।

आलू-प्याज की आवक बढ़ी : चिमनगंज मंडी में आलू, प्याज की आवक बढ़ती जा रही है। प्याज सस्ता बिक रहा है। आलू के भाव महंगे होने और डायरेक्ट खेतों से सौदे होने से किसान फायदा देखकर ही आलू बेच रहे हैं। प्याज की भरमार होने से भाव इसके खासे सस्ते हो गए। मंडी में 240 रुपए प्रति 40 किलो के भाव रहे। ऐसे 150 रुपए के भाव अिधक रहे। 5-6 रुपए खेरची में प्याज के भाव चल रहे हैं। लहसुन नई की आवक भी बढ़ती जा रही है। आलू, प्याज, लहसुन में मंडी को रिकार्ड आय होती है।

उज्जैन|गेहूं लोकवन 1650 से 2120, मिल 1525 से 1600, क्रॉस 2138, सोयाबीन 3650 से 4151, चना देशी 4201, चना डालर 6390, चना विशाल 4360 रुपए। आलू 200 से 330 रुपए। प्याज 150 से 240 रुपए। लहसुन 2000 से 6000 रुपए। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3250 रुपए प्रति िक्वंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1400 से 1425, कपास्या 2200 से 2350, खली खामगांव 2400 से 2550 रुपए। शाजापुर| सोयाबीन 3443 से 3680, गेहूं 1511 से 1825, चना कांटा 4146, चना मौसमी 4100, चना डालर 4670, रायडा 3200 से 3676, मसूर 4751, धनिया 5775 रुपए। तराना| सोयाबीन 3500 से 3737, चना डालर 5800 से 6100, चना मौसमी 4400, चना कांटा 3600 से 3900, गेहूं 1600 से 1900 रुपए। महिदपुर| सोयाबीन 3650, गेहूं 1429 से 2052, चना 4251, चना डालर 5600 से 6110, रायडा 3466, धनिया 5680 रुपए। खाचरौद| सोयाबीन 3375 से 3674, गेहूं 1551 से 1906, चना 3419 से 4048, चना डालर 6000 रुपए। बड़नगर| सोयाबीन 3634 से 3834, गेहूं 1565 से 1991, चना 3625 से 4405, चना डालर 5100 से 6351, लहसुन 2105 से 6100, बटला 4741 रुपए। आगर| सोयाबीन 2900 से 3726, गेहूं 1400 से 1725, चना विशाल 3990 से 4490, चना डालर 4800 से 6015, धनिया 4561 से 7700, मसूर 5000, रायडा 3691 रुपए के भाव रहे।

खबरें और भी हैं...