पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जैन के पांच होटल कर्मियों की मौत

उज्जैन के पांच होटल कर्मियों की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन-मक्सी रोड पर बुधवार देर रात युवकों से भरी एक इनोवा हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रात दो बजे गंभीर रूप से घायल एक युवक ने उज्जैन के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों का भी देर रात तक उपचार चलता रहा। सभी मृतक एवं घायल उज्जैन के दूधतलाई क्षेत्र स्थित एक होटल के कर्मचारी थे। हादसे में दो युवकों के शव इनोवा के अंदर ही फंस गए। जेसीबी से इनोवा को काटकर उनके शव निकाले जा सके।

मक्सी थाना प्रभारी उदय सिंह अलावा के अनुसार घटना रात करीब 11 बजे उज्जैन-मक्सी रोड पर दोंता-सोनताजागीर गांव के समीप हुई। सड़क के एक ओर इनोवा आैर एक ओर पिकअप वाहन पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इनोवा में सवार सभी युवक दूधतलाई क्षेत्र स्थित मुस्कान होटल में कार्य करते थे। होटल के मैनेजर आकाश पिता प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी इनोवा से गुना जा रहे थे। शेष|पेज 11





आकाश के भाई गोलू की 1 मार्च को शादी थी। विवाह से पहले होने वाली रस्म के लिए ही सभी लोग गुना जा रहे थे। हादसे में इनोवा करीब तीन-चार पलटी खा गई, जिससे इनोवा में सवार हेमंत पिता रामेश्वर (22) निवासी ग्राम सागर (जिला गुना), राहुल, गोलू व दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को एंबुलेंस से उज्जैन लाया गया, जहां फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रात 2 बजे आकाश पिता प्रकाश निवासी गुना ने भी दम तोड़ दिया। दोनों सगे भाई आकाश और गोलू की मौत हो गई। तीन अन्य घायल मुकेश पिता रामचंद्र निवासी सरदारपुरा उज्जैन, संतोष पिता छोटेलाल व मनीष निवासी गुना का देर रात तक उपचार चलता रहा। घटना में इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जेसीबी बुलाकर रात करीब एक बजे इनोवा को काटकर दो शव निकाले गए। टीआई अलावा के अनुसार इनोवा में सवार युवक संभवत: नशे की हालत में थे। तेज रफ्तार होने के कारण उनकी गाडी तीन-चार पलटी खा गई आैर एक अन्य पिकअप वाहन से टकरा गई। महाराष्ट्र पासिंग पिकअप वाहन का चालक भी फरार है। रात दो बजे तक मक्सी पुलिस मौके पर ही जुटी रही।

खबरें और भी हैं...