पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी में लोकवन टॉप गेहूं 2176 रुपए बिका

मंडी में लोकवन टॉप गेहूं 2176 रुपए बिका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए गेहूं का सीजन चल पड़ा। लोकवन टॉप क्वािलटी का गेहूं 2176 रुपए के कमाल वाले भाव पर बिका। बड़े खरीदारों ने मंडी से भारी मात्रा में खरीदी की है। गुजरात राज्य में इस बार मालवा का गेहूं खूब बिकने पहुंचेगा। करीब 20 गाड़ी गेहूं लोड होने की खबर है। गेहूं में व्यापार चलने से मंडी नीलाम रौनक वाला बना हुअा है। इस बार सोयाबीन व्यापारी भी गेहूं खरीदी में आ गए। लमसम खरीदी में मािहर लाभ की बड़ी संभावना तलाश कर ही धन लगा रहे हैं। क्वालिटी सुपर आने से व्यापारियों को अच्छे व्यापार की आशा है।

गेहंू का व्यापार नहीं मिल रहा : सरकारी गेहूं और चावल की काला बाजारी रोकने के लिए तकनीकी नीति अपनाई जा रही है। इस दौर में गेहूं के रनर को व्यापार कम मिल रहा है। नई नीति में वास्तविक उपभोक्ता को राशन मिले ऐसी नीित अपनाई जा रही है। इस प्रकार का कार्य शुरू होने वाला है। रनर भी नए रास्ते से माल लाने की स्थिति बनाने में लगे हैं।

सोयाबीन में मंदी का दौर, मंडी में 3841 रुपए बिका : सोयाबीन में मंदी का दौर जारी होने से व्यापार जीरो पर आने लगा है। मंडी नीलाम में अिधकतम भाव 3841 रुपए के बताए गए हैं। प्लांटों को गाड़ी लोड करने वाले टर्म्स कंडीशन पर ही व्यापार कर रहे हैं। उज्जैन मंडी से सोयाबीन का बड़ा व्यापार निकल रहा है। प्रदेश बाहर गाड़ी लोड करने में रिस्क भी बढ़ती जा रही है। लंबे समय से भाव का स्तर 3500 से 3600 रुपए के आसपास ही बना हुआ है। व्यापार अभाव में तो 100 रुपए की गिरावट बताकर स्टॉक वालों को हतोत्साहित भी किया जा रहा है। इस बार तो इस व्यापार में अच्छा खासा धन जाम हो गया है। बाजार ग्राहकी बिक्री न होेकर बड़ी मंदी के दौर से गुजर रहा है। बीज टच वाले जरूर खरीदकर कमीशन के अलावा अन्य लाभ भी कमाने में लगे हैं।

उज्जैन|गेहूं लोकवन 1600 से 2176, मिल क्वालिटी 1450 से 1550, पूर्णा 2100, सोयाबीन 3600 से 3841, चना देशी 4201, चना डालर 6317, चना विशाल 4331, चना मौसमी 4831।

आलू 200 से 340 रुपए, प्याज 150 से 240 रुपए। लहसुन 2000 से 6800 रुपए।

लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3250 रुपए प्रति िक्वंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1400 से 1425, कपास्या 2200 से 2350, खली खामगांव 2400 से 2550 रुपए। उज्जैन मावा : 160 रुपए किलो।

शाजापुर|सोयाबीन 3513 से 3711, गेहूं 1572 से 1792, चना कांटा 3900 से 4025, चना मौसमी 4025, मसूर 4701, धनिया 5780, रायड़ा 3631। तराना|सोयाबीन 3725, चना कांटा 3700, चना मौसमी 3800 से 4300, गेहूं 1880, चना डालर 6211। महिदपुर|सोयाबीन 3668, गेहूं 1400 से 2000, चना 3970 से 4200, चना डालर 5870, रायड़ा 3552, धनिया 5765। खाचरौद|सोयाबीन 3345 से 3695, गेहूं 1591 से 1830, चना 3890। बड़नगर|सोयाबीन 3280 से 3800, गेहूं 1400 से 1951, चना डालर 6299, चना छोटा 3570 से 4281, लहसुन 3050 से 5570, बटला 4210। आगर|सोयाबीन 2956 से 3726, गेहूं 1440 से 1737, चना कांटा 4201, चना विशाल 3250 से 4351,चना डालर 5001 से 6000, धनिया 7625, मसूर 4000 से 4957, रायड़ा 3620, मैथीदाना 4001 रुपए के भाव रहे।

चना व्यापार गरमाया
चना व्यापार में गरमी आने से लाल चना उछाल वाले भाव पर बिक गया। मौसमी चना 4831, विशाल 4331 और कांटा 4201 रुपए के भाव से बिका। टॉप क्वालिटी में अच्छी मांग से इस प्रकार के चने में भाव बड़ी तेजी वाले हो गए। डालर चना ऊंचे में 6317 रुपए बिका। इतने अिधक भाव पर खरीदार आगे नहीं मिलने से बढ़ती आवक में भाव रिवर्स की संभावना अिधक बताई है। गए साल लाल चना खासा सस्ता होने पर भारी नुकसान उठाना पड़ा। पार्टी फेल होने से भी घाटा बढ़ता गया। रिस्की व्यापार में तेजी भी आई लेकिन उस दौर में चना सस्ते में बिक चुका था।

खबरें और भी हैं...