पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एक हजार रुपए से कम पेंशन नहीं

अब एक हजार रुपए से कम पेंशन नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब एक हजार रुपए से कम पेंशन नहीं

30को कालिदास अकादमी में पेंशनर्स का होगा सम्मान

उज्जैन।केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा श्रमिक पेंशनरों को न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपए सितंबर से ही शुरू की जा रही है। अब इससे कम पेंशन किसी को नहीं मिलेगी। 30 सितंबर को कालिदास अकादमी में सुबह 11 बजे पेंशनर्स का सम्मान भी किया जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सहायक आयुक्त पेंशन दिशा हुमने के अनुसार इसका फायदा उज्जैन संभाग के 15 हजार 442 लोगों को मिलेगा। सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत तथा स्थानीय जनप्रतििनधि बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। योजना का फायदा श्रमिक विधवा पेंशन में भी मिलेगा।