पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षण संस्थाओं में मनाया रासेयो का स्थापना दिवस

शिक्षण संस्थाओं में मनाया रासेयो का स्थापना दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षण संस्थाओं में मनाया रासेयो का स्थापना दिवस

उज्जैन। शहरभरकी विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने रासेयो के लक्ष्यगीत का गायन किया समाज देश सेवा का संकल्प लिया। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापना दिवस पर स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्यगीत का गायन किया विभिन्न रासेयो गीतों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था के पूर्व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंशु भारद्वाज ने रासेयो विषय पर व्याख्यान दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इसहाक ने छात्राओं को रासेयो का महत्व समझाया। संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मला शाह ने किया। आभार कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका वर्मा ने माना। संस्था के प्राध्यापक मीनाक्षी नागर, डॉ. आभा दीक्षित, डॉ. सरोज करारे, डॉ. तृप्ता सप्रू, डॉ. कनुप्रिया देवताले, डॉ. वंदना त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

अवंतिकामहाविद्यालय : रासेयोइकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अतिथि शिक्षाविद् डॉ. एचएल माहेश्वरी, संस्था के विधि सलाहकार आजम शेख, प्राचार्य प्रो. कैना भौंसले, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप लक्की थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को समाजसेवा राष्ट्र निर्माण के सहयोग का संकल्प दिलाया। स्वागत स्वयंसेवक किरण पड़ियाल, नीलम जाट ने किया। प्रो. करुणा ठाकुर, डॉ. रेहाना शेख आदि मौजूद थे।