पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभर के श्रद्धालु ऑनलाइन मंगवा रहे महाकाल के लड्‌डू

देशभर के श्रद्धालु ऑनलाइन मंगवा रहे महाकाल के लड्‌डू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकालका लड्डू प्रसाद अब देशभर में पसंद किया जा रहा है। दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, जयपुर, कोलकाता सहित देश के कई शहरों के श्रद्धालु मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर घर बैठे लड्डू ड्रायफ्रूट प्रसाद मंगवा रहे हैं।

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयंत जोशी ने कहा 11 अगस्त को ऑनलाइन प्रसाद सेवा शुरू होने के बाद से अब तक देशभर के 100 से अधिक लोग प्रसाद मंगवा चुके हैं। देवासगेट मुख्य पोस्ट ऑफिस में प्रसाद सप्लाई व्यवस्था प्रभारी रवींद्र शर्मा के मुताबिक महाकाल का लड्डू प्रसाद यूं तो 220 रुपए किलो है। ऑनलाइन सेवा से प्रसाद मंगवाने पर देशभर में राज्यों शहरों की दूरी अनुसार 45 से 105 रुपए तक डाक खर्च लग रहा। तीन से पांच किलो या इससे अधिक प्रसाद पर अतिरिक्त खर्च लगने के बावजूद श्रद्धालु लगातार बुकिंग कर घर बैठे प्रसाद मंगवा रहे हैं। लड्डू के साथ ड्रायफ्रूट प्रसाद, चांदी के सिक्के, भस्मी आदि भी श्रद्धालु ऑनलाइन आर्डर पर मंगवा रहे हैं।

ऑनलाइनप्रसाद ऐसे

मंदिरसमिति की वेबसाइट www.mahakaleswer.nic.in पर बुकिंग कर प्रसाद की मात्रा बताकर ऑर्डर करें। पैमेंट हाथोंहाथ इंटरनेट बेकिंग, डेबिट कार्ड-क्रेडिट कार्ड के जरिए करे। अगले दिन मंदिर का प्रसादालय डाक विभाग के जरिए संबंधित एड्रेस पर प्रसाद भेज देगा। सात दिन से पहले देश के किसी भी शहर में प्रसाद श्रद्धालु को घर बैठे प्राप्त हो जाएगा।

कहांकितना डाक खर्च

कहां खर्च

उज्जैनलोकल 45 रुपए

मप्र के शहरों में 80 रुपए

पड़ोसी राज्यों में 100 रुपए

दूर के राज्यों में 105 रुपए

नोट- राशि100 ग्राम से 2 किलो प्रसाद पर लागू। पोस्ट ऑफिस के अनुसार।