- Hindi News
- 54 विभागों के तृतीय श्रेणी कर्मचारी 30 को हड़ताल पर
54 विभागों के तृतीय श्रेणी कर्मचारी 30 को हड़ताल पर
30सितंबर को यदि आपको किसी शासकीय कार्यालय में कार्य है तो इस दिन नहीं जाएं। जिले के तृतीय श्रेणी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन टॉवर पर होंगे,जिसमें 2 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। इस वजह से शासकीय कार्यालयों के कार्यालयीन कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का 13 अगस्त 2014 से प्रदर्शन शुरू हुआ था,जिसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं। 30 सितंबर को चौथा चरण है। इस दिन शासकीय 54 विभागों के करीब कर्मचारी 2 हजार कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। कर्मचारियों द्वारा अवकाश के आवेदन तैयार किए जा रहे हैं,जो कि अपने विभाग प्रमुखों को दिए जाएंगे। कर्मचारी टॉवर चौक पर एकत्र होंगे। यहां मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन करेंगे। तहसील स्तर पर भी कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय क्रमोन्नति वेतनमान दिए जाने सहित 32 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। जिला स्तर पर प्रदर्शन करने के बाद भोपाल में भी रैली निकालकर धरना दिया जाएगा। टॉवर पर होने वाले प्रदर्शन में दो हजार तहसील स्तर पर करीब तीन हजार कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, पीएचई, जलसंसाधन, महिला एवं बाल विकास विभाग, आरटीओ, कृषि जनपद पंचायत सहित करीब 54 विभागों के तृतीय श्रेणी के कर्मचारी शामिल होंगे।
ये हैं मांगें
>ग्रेड पे में संशोधन किया जाए।
> केंद्र के समान मकान का किराया मिले।
> 10, 20 28 वर्ष के सेवाकाल में क्रमोन्नति दी जाए।
> केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता दिया जाए।
> लिपिकों के वेतनमान की विसंगति को दूर करें।
> इसके अलावा 27 अन्य मांगें हैं।
हड़तालमें ये नहीं होंगे शामिल
जलप्रदायकार्य प्रभावित हो,इसलिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग(पीएचई) के वाटर सप्लायर हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आरएमओ,सिविल सर्जन,सीएमएचओ मलेरिया विभाग के कर्मचारी तो हड़ताल में शामिल रहेंगे लेकिन उपचार से संबंधित कार्य करने वाले कर्मचारी डयूटी करेंगे।
कब-क्याप्रदर्शन
>30 सितंबर को टावर चौक पर मानव शृंखला।
> 10 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन।
> 22 अक्टूबर को कोठी पर धरना।
> 12 नवंबर को भोपाल में प्रांत व्या