- Hindi News
- पंचक्रोशी मार्ग विकास के संबंध में बैठक 29 को
पंचक्रोशी मार्ग विकास के संबंध में बैठक 29 को
उज्जैन। सिंहस्थ-2016के आयोजन के दौरान पंचक्रोशी यात्रा के 118 किमी लंबे मार्ग को विकसित कराए जाने और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाना है। इसके लिए 29 सितंबर को शाम 4 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी।