पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासकीय महाविद्यालय में मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण

शासकीय महाविद्यालय में मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय महाविद्यालय में मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण

मक्सी. शासकीयमहाविद्यालय मक्सी में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत 28 दिनी मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का 20 सितंबर को समापन हुआ। प्रशिक्षण 24 अगस्त से शुरू हुआ था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया ग्राम झोंकर चेतन गौतम थे। अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. शोभा सुद्रास ने की। सचिन सिसौदिया, कैरियर काउंसलर एक्सपर्ट विजन उज्जैन तथा जगन्नाथ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सचिन सिसौदिया ने आत्मविश्वास बढा़ने के गुर एवं लक्ष्य प्राप्त करने के तरीकों पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। चेतन गौतम ने बैकिंग के विभिन्न कार्यों के लिए दिए जाने वाले ऋण तथा रोजगार के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से शिक्षा लेने की प्रेरणा दी। प्रकोष्ठ प्रभारी मीनू गजाला खान ने विवेकानंद कैरियर के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। संचालन सुमित कैलोदिया ने किया। अाभार छात्र राजपाल कलमोदिया ने माना।