पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन संत की साधना पूर्ण, चल समारोह निकला

जैन संत की साधना पूर्ण, चल समारोह निकला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | उज्जैन. खाराकुआंबड़ा उपाश्रय में चातुर्मास के लिए विराजे आचार्य कुमुदचंद्र सूरिश्वर महाराज की 5 सितंबर को शुरू हुई 21 दिनी मौन साधना शुक्रवार को पूर्ण होने पर श्वेतांबर जैन समाज ने चलसमारोह निकाला। मंदिर में आचार्य ने गुफा बनवाकर रोज 10 घंटे जप, उपवास कर मौन रहकर साधना पूर्ण की। गुफा से बाहर आए आचार्य के दर्शन हेतु समाजजन उमड़ पड़े।

बड़ा उपाश्रय खाराकुआं चातुर्मास समिति के संजय जैन मोटर्स ने बताया बैंड-बाजों के साथ सुबह 8.30 बजे खाराकुआं से चलसमारोह निकला, जो नमकमंडी, सराफा होकर संपूर्ण आयोजन के लाभार्थी विजय सुराना के निवास छत्रीचौक पहुंचा। यहां धार्मिक क्रिया के पश्चात समारोह रंगमहल धर्मशाला पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ। यहां आचार्य ने मौन खोलते हुए महामांगलिक श्रवण कराई। चल समारोह में पुण्यविधान विजय, कलानिधान विजय, संयमर| विजय, भुवनर| विजय महाराज, साध्वी दमिता श्रीजी, मुक्तिप्रिया श्रीजी, शीलपूर्ण श्रीजी के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। धर्मसभा में महेंद्रऋषि महाराज भी पधारे। विजय पटनी, विमल पगारिया, नरेंद्र बाफना, प्रमोद जैन, अभय जैन भैया सहित गुरुदेव के दर्शन हेतु स्थानीय समाजजनों के अलावा अहमदाबाद, मुंबई, सूरत से भी उनके कई शिष्य उज्जैन आए। धर्मसभा के पश्चात स्वामी वात्सल्य रखा गया।