उज्जैन। जरूरतमंदसमाजहित को दृष्टिगत कलेक्टर कवींद्र कियावत की पहल पर प्रशासन में नई परंपरा की शुरुआत की है। शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस पर कलेक्टर किवायत ने उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता का फूल-गुलदस्तों की बजाय तुवर दाल के पैकेट देकर स्वागत किया।
मंत्री गुप्ता ने तुवर दाल के ये पैकेट आंगनवाड़ी को पहुंचाए जाने के लिए कहा। उन्होंने मीडिया को कहा कि यह पहल सराहनीय है। आगे बढ़कर यह पहल प्रदेश में रंग लाएगी। स्वागत के तौर पर मिलने वाला यह अनाज जरूरतमंदों के बहुत काम आएगा। मंत्री गुप्ता निजी कार्यक्रम से लौटकर 3 बजे देवासरोड स्थित सर्किट हाउस पहुंचे थे।