पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उमा सांझी में सुंदरकांड, कलाकारों का सम्मान

उमा-सांझी में सुंदरकांड, कलाकारों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। महाकालमंदिर में चल रहे उमा-सांझी उत्सव के समापन पर श्री वीर हनुमान भक्त मंडल कार्तिक चौक की मंडली ने सुंदरकांड के साथ भजन संध्या प्रस्तुत की। महाकाल मंदिर प्रांगण स्थित मंच से भजन संध्या के पूर्व अतिथि एसपी अनुराग, वनमंडलाधिकारी पद्मप्रिया बालकृष्णन, मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी एसपी दीक्षित, पुजारी कैलाश गुरु, दिनेश त्रिवेदी ने संयोजक पं. जस्सू गुरु के साथ मंडल संगत कलाकार मुकेश भंवरिया, अशोक नीमा, गौतम, श्याम, भगवान, मोहनसिंह बैस, गोपाल शर्मा आदि का स्मृतिचिह्न भेंट कर, महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।

मंदिरमें 108 कन्याओं को भोज: उमा-सांझीमहोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने अन्नक्षेत्र में 108 कन्याओं को भोजन कराया।

चुनरीयात्रा कल : उज्जैन। मांभवानी युवा संगठन के तत्वावधान में रविवार को प्रात: 11 बजे खड़े हनुमान से चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जो हरसिद्धि मंदिर पहुंचेगी। यहां माताजी को चुनरी अर्पण पूजन कार्यक्रम होगा।