- Hindi News
- लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की चुनौतियों आैर संभावनाओं पर मंथन
लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की चुनौतियों आैर संभावनाओं पर मंथन
भासं.उज्जैन। विक्रमविवि की राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन अध्ययनशाला की ओर से भारत में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय सेमिनार का शुक्रवार को स्वर्ण जयंती हॉल में सुबह 11.30 बजे शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज जयपुर के डायरेक्टर प्रो. नरेश दाधीच थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल ने की। शुभारंभ के मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में जेएनयू नईदिल्ली के प्रो. मनेंद्रनाथ ठाकुर ने लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की चुनौतियों आैर संभावनाओं पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण सेमिनार के डायरेक्टर डॉ. जीके शर्मा ने दिया एवं स्वागत डॉ. दीपिका गुप्ता ने किया। संचालन सौरभ जैन ने किया एवं आभार सेमिनार समन्वयक डॉ. नलिन सिंह पंवार ने माना। सेमिनार का समापन शनिवार दोपहर 3 बजे होगा।
सेमिनार को संबोधित करते प्रो. मनेंद्रनाथ ठाकुर।