- Hindi News
- 108 दीपों से महाआरती कर हिंदू दर्शन यात्रा रवाना
108 दीपों से महाआरती कर हिंदू दर्शन यात्रा रवाना
भासं. उज्जैन। सतीगेटस्थित सती माता की 108 दीपों से महाआरती कर शुक्रवार शाम 7 बजे पं. अमेय शर्मा के नेतृत्व में हिंदू दर्शन यात्रा देवास के लिए रवाना हुई। केसरिया ध्वज लहराते हुए 51 लोग यात्रा में शामिल हुए, जो उज्जैन से देवास तक पैदल जाकर टेकरी पर माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। सतीगेट स्थित मंदिर पर अतिथि नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, भाजपा नगर अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने माताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर रूद्राक्ष युवा मंच की पांचवीं पद यात्रा को रवाना किया।