अज्ञात बदमाश ने मकान में
अज्ञात बदमाश ने मकान में
अाग लगाने का प्रयास किया
उज्जैन। मक्सीरोडस्थित ग्राम पंड्याखेड़ी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में आग लगाने का प्रयास किया है। चिमनगंज पुलिस ने बताया बानो बी और उसका परिवार सो रहा था। रात करीब 3 बजे बानो की नींद खुली तो कुछ लोगों को घर में आग लगाते देखा। तभी बदमाश भाग गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
वृद्धने दम तोड़ा- जिलाअस्पताल में शुक्रवार दोपहर एक वृद्ध की मौत हो गई। चिमनगंज पुलिस ने बताया मृतक की शिनाख्त महिदपुर निवासी मांगीलाल आंजना के रूप में हुई। मांगीलाल दोपहर 3 बजे बीमा चाैराहे पर बेहोशी ही हालत में मिला था, जिसे क्षेत्र के लोगो ने अस्पताल पहुंचाया था। परिजनों ने मांगीलाल को बीमारी से ग्रस्त बताया है।
आजसे चकोर पार्क काउंटर पर जमा कर सकेंगे बिल
उज्जैन। मक्सीरोडउद्योगपुरी के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बिजली कंपनी का चकोर पार्क काउंटर शनिवार से शुरू होगा। यहां उपभोक्ता सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक बिजली बिल जमा कर सकेंगे। यह काउंटर 30 सितंबर तक चालू रहेगा। आगररोड उद्योगपुरी के उपभोक्ताओं के लिए भी अलग से बिल काउंटर खोला जाएगा। वहीं आम उपभोक्ता रविवार को भी बिल जमा कर सकेंगे। सभी जोन कार्यालयों पर सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक काउंटर खुले रहेंगे, जिसके चलते अवकाश के दिन भी उपभोक्ता बिल जमा कर सकेंगे।
युवकघायल : उज्जैन। शांतिनगरनिवासी सत्यनारायण प्रजापत इंदौर से उज्जैन रहा था। इसी दौरान कार चालक ने टक्कर ने मार दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।