दो कारोबारी फर्मांे पर आयकर का सर्वे
अधिकारियोंके दल ने जवाहर मार्ग पटनी बाजार स्थित जीएस मेटालिका गोकुलचंद एंड संस आैर नईसड़क स्थित ब्राइट इलेक्ट्रिकल्स एवं ब्राइट सेनिटेशन पर शुक्रवार सुबह सर्वे की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठानों के बहीखातों, बैंक खातों, नकदी, स्टॉक, खरीदी-बिक्री सहित हाल ही में प्राॅपर्टी खरीदी-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। जीएस मेटालिका मूलरूप से बर्तन निर्माण थोक बिक्री का कारोबार करती है। संचालक शांतिलाल सूर्या हैं। पटनी बाजार में दुकान के ऊपर ही इनका चार मंजिला मकान भी है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को फर्म के आगररोड उद्योगपुरी क्षेत्र में बर्तन निर्माण के तीन-चार कारखानों की भी जानकारी मिली। अधिकारियों के दल ने कारखानों पर पहुंचकर भी सर्वे किया।
इधर नईसड़क स्थित आशिक हुसैन हकीम हुसैन के ब्राइट इलेक्ट्रिकल्स सेनिटेशन पर भी अधिकारियों ने दस्तावेज जांचें। इस दौरान अधिकारियों को व्यापारी की देवासगेट क्षेत्र में होटल निर्माण के संबंध में भी जानकारी मिली। रात 1 बजे तक अधिकारियों की कार्रवाई चलती रही। कार्रवाई पूरी होने के बाद व्यापारी अघोषित आय सरेंडर करेंगे। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय व्यापारियों में भी हलचल है।
पटनी बाजार स्थित फर्म पर कार्रवाई के दौरान बाहर तैनात पुलिस बल।
अन्य व्यापारियों पर भी नजर
विभागीयसूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की उन व्यापारियों पर भी नजर हैं, जिन्होंने बीते 2-3 वर्षों में लाखों-करोड़ों रुपए की आय अर्जित की है लेकिन इसकी जानकारी विभाग में प्रस्तुत नहीं की है। इस कारण यह कारोबारी विभाग के निशाने पर हैं।