पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य समाज सिंहस्थ में करेगा सेवा

वैश्य समाज सिंहस्थ में करेगा सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ2016 में हर दिन प्रदेश के दो-दो जिलों के वैश्य समाजजन अपनी सेवाएं देंगे। श्रद्धालुओं को गाइडेंस के साथ अन्न-जल, चिकित्सा अन्य तरीकों से सेवाएं देने के लिए पूरे प्रदेश के वैश्य समाजजन एकजुट होंगे आैर सरकार से बिना कोई मदद लिए सरकार के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे।

शुक्रवार दोपहर होटल विक्रमादित्य में महाकुंभ में वैश्य समाज की भूमिका पर आयोजित अभा वैश्य महासम्मेलन की कोर कमेटी की बैठक में यह बात मुख्य अतिथि महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कही। विशेष अतिथि मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता एवं अभा वैश्य कल्याण ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल थे। अन्य अतिथियों के रूप में महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कावड़िया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश चित्तौड़ा, संभागीय अध्यक्ष कुलदीप धारिया, जिलाध्यक्ष अरविंद जैन, इंदौर जिला अध्यक्ष अनिल खरिया, वैश्य कल्याण ट्रस्ट के महामंत्री अरविंद बागड़ी, संभागीय महिला इकाई प्रभारी तनूजा गोयल, जिला महिला अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, युवा इकाई अध्यक्ष राकेश वनवट, शहर अध्यक्ष ओम गुप्ता, उद्योगपति श्याम बिंदल, टीकमचंद जैन मंचासीन थे।

प्रदेशाध्यक्ष गुप्ता ने कहा सिंहस्थ में वैश्य समाज अपने बल पर कार्य करेगा। कार्यक्रम में सिंहस्थ में आवास, भोजन, चिकित्सा, मार्गदर्शन परामर्श केंद्रों की स्थापना के निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की रूपरेखा कुलदीप धारिया ने प्रस्तुत की। संचालन अरविंद जैन ने किया एवं आभार ओम गुप्ता ने माना। अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष नीमेष अग्रवाल का सम्मान किया। खंडेलवाल समाज के सौ वर्षों के इतिहास पर प्रकाशित एक पुस्तक प्रदेशाध्यक्ष गुप्ता को भेंट की गई। कार्यक्रम में शहर सहित पूरे प्रदेश के 150 से अधिक पदाधिकारी, उद्योगपति सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में यह हुई घोषणाएं

सीएवीरेंद्र लड्ढा ने कहा सिंहस्थ के दौरान देवास रोड स्थित महाराजा कॉलेज परिसर वैश्य समाजजनों के आवासीय उपयोग के लिए नि:शुल्क रहेगा। इंदौर के अध्यक्ष अनिल खरिया ने कहा जरूरी दवाइयां आैर प्राथमिक उपचार िकट बॉक्स भेंट करेंगे।

इन्होंनेरखे सुझाव: भगवानदासएेरन, पुष्पेंद्र जसोरिया, रवि राय, विठ्ठल नागर, विजय अग्रवाल, डॉ. वर्षा अग्रवाल, ओम अग्रवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, गोविंद खंडेलवाल राजेश अग्रवाल ने विचा