पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र का ऐसा उपचार किया कि हाथ की हड्डी टेढ़ी कर दी

छात्र का ऐसा उपचार किया कि हाथ की हड्डी टेढ़ी कर दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड बाॅय ने की मरीज के परिजनों से अभद्रता

उज्जैन। फ्रीगंजस्थित निजी हॉस्पिटल में शुक्रवार को निडिल निकालने की बात पर मरीज के परिजन और दो वार्ड बाॅय में विवाद हो गया। माधवनगर पुलिस ने बताया केशवनगर निवासी प्रदीप हारेल का दो वर्षीय पुत्र हॉस्पिटल में भर्ती है। सुबह करीब 10 बजे प्रदीप के पुत्र के हाथ में लगी निडिल से खून निकल रहा था। प्रदीप ने वार्ड बाॅय भीम सिंह और हंसराज को निडिल निकाल ड्रेसिंग करने को कहा था। इसी बात पर भीम हंसराज की प्रदीप से बहस हो गई। प्रदीप के साथ दोनों ने मारपीट कर दी। अस्पताल में मौजूद लोगो ने भी भीम और हंसराज को पीट दिया।

मंचपर चढ़ने से मना किया तो पीटा

भासं. उज्जैन। नीलगंगापुलिस ने बताया न्यू इंदिरानगर में गरबा के मंच पर चढ़ने के विवाद में गुरुवार रात कमलेश धानुक को बिट्टू उर्फ गोपाल पिता हेमू और रानी ने पीट दिया। कमलेश ने बिट्टू को मंच पर चढ़ने से मना किया था। इधर चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया रंजिश के चलते नरेंद्र पिता कैलाश निवासी पंवासा को क्षेत्र के रामबाबू, लखन और प्रेमाबाई ने पीटा।

धोखाधड़ीकरने वाले पोस्ट मास्टर को 6 साल की सजा

भासं. उज्जैन। धोखाधड़ीमामले में शुक्रवार को कोर्ट ने एक पोस्टमास्टर को कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी अनुराग ने बताया 17 फरवरी 2006 को तत्कालीन उप संभागीय निरीक्षक डाक उप संभाग गोपाल रैकवार की शिकायत पर नरवर पुलिस ने ग्राम कचरानिया के उस्मान अली नायता पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था। उस्मान पर पोस्टमास्टर के पद पर रहते हुए शासकीय राशि का गबन करने का अारोप था। दोषी पाए जाने पर जेएमएफसी नदीम खान ने उस्मान को छह साल कारावास दो हजार रुपए के दंड से दंडित किया है।