पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासकीय जमीन पर कब्जा एसडीएम ने कब्जेधारी को सिविल जेल भेजे जाने के दिए आदेश

शासकीय जमीन पर कब्जा एसडीएम ने कब्जेधारी को सिविल जेल भेजे जाने के दिए आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन. उज्जैनएसडीएम शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ सिविल जेल भेजने का वारंट जारी किया। यह वारंट तामिली के लिए नरवर पुलिस को भेजा गया, जिसके तहत नरवर पुलिस संबंधित को गिरफ्तार कर भैरवगढ़ जेल में दाखिल करेगी।

ग्राम गावड़ी निवासी जुझारसिंह पिता धन्नालाल नायक के खिलाफ गांव में शासकीय 6 हेक्टेयर भूमि पर कब्जे के आरोप थे। मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। आरोप साबित होने पर एसडीएम कोर्ट ने जुझारसिंह को शासकीय जमीन से बेदखली के आदेश दिए थे, जिस पर आदेश नहीं मानने पर कब्जेधारी जुझारसिंह के खिलाफ सिविल जेल का वारंट जारी किया गया। एसडीएम सोलंकी के मुताबिक जुझारसिंह को 15 दिन की सिविल जेल में दाखिल किए जाने का वारंट जारी किया गया है। वारंट तामिली के लिए नरवर पुलिस के पास भेजा गया है।

तलवारके साथ युवक पकड़ाया- नीलगंगापुलिस ने बताया शांतिनगर से शुक्रवार सुबह क्षेत्र के घनश्याम पिता श्यामलाल को तलवार के साथ पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आमर्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।