पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फलाहारी मिक्चर रवा का सेंपल लिया

फलाहारी मिक्चर रवा का सेंपल लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। खाद्यएवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शु़क्रवार को महिदपुर में नमकीन की दुकान से फलाहारी मिक्चर किराना दुकान से रवा के सेंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी। मिलावट पाई जाती है तो दुकान संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए जिले में टीमें गठित की हंै। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर सचिन लोगरिया ने शुक्रवार को महिदपुर में सदाबहार नमकीन पर नमकीन की जांच की। यहां से फलाहारी मिक्चर का सेंपल लिया है। इसके बाद टीम ने अर्पित किराना स्टोर्स से रवा का सेंपल लिए। नवरात्रि पर्व पर फलाहारी खाद्य सामग्रियों की विशेष रूप से जांच के लिए आदेश हैं।