पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल प्रबंधन से 14 बिंदुओं पर मांगा जवाब

स्कूल प्रबंधन से 14 बिंदुओं पर मांगा जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। आगररोड स्थित सेंटपाॅल स्कूल में फीस वृद्धि अन्य अनियमितताओं को लेकर हुई शिकायत के मामले में सोमवार को जांच कमेटी के सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर 14 बिंदुओं पर स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा है। कमेटी ने स्कूल प्रबंधन से तीन दिन में जवाब तलब किया है। मिशनरी विद्यालय शोषण मुक्ति पालक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र माहेश्वरी सहित अन्य पालकों ने विगत 26 अगस्त को कलेक्टर कवींद्र कियावत को लिखित शिकायत की थी। कमेटी के भरत व्यास ने बताया शिकायत के आधार पर स्कूल प्रबंधन से 14 बिंदुओं पर तीन दिन में जवाब प्रस्तुत को कहा गया है।