उज्जैन। आगामी पर्वों को देखते हुए सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। कलेक्टर कवींद्र कियावत एसपी अनुराग ने सदस्यों से कहा वे सिर्फ पर्व की व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव दें, निजी विचार व्यक्त करें। नवरात्रि, दशहरा और ईद को लेकर शाम को कंट्रोल रूम में बैठक हुई।
यहां भाजपा के जगदीश अग्रवाल, प्रकाश चित्तौड़ा ने तोपखाने में दुकानों के बाहर मटन-मुर्गे टांगना गलत बताया। कहा महाकाल मंदिर का मुख्य मार्ग होने से श्रद्धालुओं की भावना आहत होती है। वहीं कुछ सदस्यों ने छेड़छाड़, गड्ढे, नशे का व्यापार, आवारा मवेशी कुत्तों की समस्याएं उठाई। बाद में गरबा आयोजन स्थल को कवर्ड और पास जारी करने, मंदिरों के बाहर अवैध पार्किंग, दशहरे पर महाकाल सवारी और वर्तमान में चल रहे माहौल पर सदस्यों ने सुझाव दिए।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में निगमायुक्त अविनाश लवानिया, एडीएम अवधेश शर्मा, एएसपी राजेश व्यास, सीएसपी विजय डावर सभी विभागों के अधिकारी, शहर काजी खलीकुर्रेहमान, पत्रकार अनिल चंदेल, रामेश्वरदास महाराज आदि मौजूद थे।