31 उपवास पर निकला सेठिया का वरघोड़ा
31 उपवास पर निकला सेठिया का वरघोड़ा
भासं. उज्जैन। 31उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण होने पर सोमवार को दशहरा मैदान से सुबह 9 बजे जैन समाज के अभिषेक सेठिया का बैंड-बाजों से वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़े में सेठिया हाथी पर बैठकर निकले। दशहरा मैदान से शीतलनाथ जैन मंदिर से होते हुए वरघोड़ा देवासरोड स्थित शर्मा परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। वरघोड़े में 7 महिला मंडल प्रभु भक्ति करते निकले। संजय जैन खली वाला, किशोर जिंदाणी, प्रदीप पिपाड़ा, नितिन जैन सहित जैन समाज के 22 संघों ने सेठिया का अभिनंदन किया।