पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टनल मामले में महापौर ने कहा हिंदी में पत्र दो

टनल मामले में महापौर ने कहा- हिंदी में पत्र दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन. महाकालटनल (कॉरिडोर) मामले में संभागायुक्त कार्यालय द्वारा मांगी गई राय पर महापौर रामेश्वर अखंड ने जवाबी पत्र में लिखा है कि नगर निगम का कामकाज हिंदी में होता है, इसलिए पत्र हिंदी में भेजें ताकि एमआईसी में उस पर विचार किया जा सके। संभागायुक्त कार्यालय ने उक्त निर्माण कार्य को लेकर महापौर द्वारा दी गई आपत्ति के मामले में पत्र के साथ उक्त निर्माण की जानकारी भेजी है जो अंग्रेजी में है। महापौर ने अपने जवाब में यह भी कहा कि हिंदी में जानकारी आने पर उस पर विचार करने में आसानी होगी।

जेएनएनयूआरएम में महाकाल वन प्रोजेक्ट में कॉरिडोर मार्ग का निर्माण ननि ने शुरू किया था, जिसकी दीवार गिरने के बाद महापौर ने आपत्ति लेते हुए कहा था कि इसकी मंजूरी एमआईसी से नहीं ली गई है। तब से मामला विवाद में है। हाल ही में सिंहस्थ कार्यों को लेकर इस निर्माण स्थल पर भी अधिकारी जमा हुए थे और मामले का निराकरण कर निर्माण पूरा करने का फैसला किया था। इसी संदर्भ में महापौर से राय मांगी गई है।